फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तरी कोरिया ने फिर दूसरे देशों को दिलाया गुस्सा, दागी तीन बैलिस्टिक मिसाइल

Tue, 19 Jul 2016 04:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
उत्तरी कोरिया ने फिर दूसरे देशों को दिलाया गुस्सा - फोटो : Agency
विज्ञापन
साल 2015 के अंत से अब तक दुनिया की नाक में दम करने वाले देश उत्तर कोरिया ने एक बार फिर से दूसरे देशों को गुस्सा दिलाने वाला काम किया है। दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया ने मंगलवार को 500 से 600 किलोमीटर दूरी वाली मिसाइलों का परीक्षण पूर्वी कोस्ट पर किया है। उत्तर कोरिया का यह कदम पूरी तरह से दूसरे देशों को भड़काने वाला कदम है।
विज्ञापन


अमेरिकी सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया ने दो स्कूड मिसाइल और एक रोडोंग मिसाइल दागी हैं। यह मिसाइल सोवियत संघ के समय की टेक्नोलॉजी से लैस उत्तर कोरिया ने बनाई है। 

उत्तर कोरिया लगातार विभिन्न तरह की मिसाइलों के टेस्ट कर रहा है। यह मिसाइल टेस्ट एक तरह से उसके शक्ति परीक्षण और शक्ति को दर्शाने के लिए भी किए गए हैं।
विज्ञापन


अमेरिका स्थित मिडलबरी इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज की रिसर्च एसो‌‌सिएट मे‌लिस्‍सा हनहम ने बताया कि यह मिसाइल परीक्षण राजनीति से ज्यादा तकनीक से प्रेरित दिखते हैं। इन मिसाइल टेस्ट के जरिए अपनी तकनीक और क्षमता दोनों को दिखाने की कोशिश की गई है। यह ही उत्तर कोरिया ने यह बताना चाहा है कि हमारे खिलाफ आवाज उठाने वाले हमारी असल शक्ति भी देख लें।
 
विज्ञापन

'यह परीक्षण खुद की शक्ति को दिखाने के लिए किया गया'

उत्तरी कोरिया ने फिर दूसरे देशों को दिलाया गुस्सा - फोटो : Reuters
यह मिसाइल परीक्षण तब किए गए हैं जब अमेरिकी और दक्षिण कोरिया ने टर्मिनल हाई एल्टीट्यूड एरिया डिफेंस(थाड) एंटी मिसाइल सिस्टम को तैनात किया है। यह सिस्टम उत्तर कोरिया के मिसाइलों को रोकने के लिए तैनात किया गया था। इसी के चलते उत्तर कोरिया ने भी अपनी असल ताकत दिखाने के लिए मंगलवार को परीक्षण किए।

उत्तर कोरिया के इस परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया के प्रमुखों ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हमारा मानना है कि यह परीक्षण खुद की शक्ति को दिखाने के लिए किया गया है।

उत्तर कोरिया ने तीनों मिसाइलों को उत्तरी पश्चिमी क्षेत्र के हवानगजू से सुबह 5.45 से 6.40 मिनट के बीच में दागा।

दक्षिण कोरिया ने बयान जारी करते हुए कहा कि बैलिस्टिक मिसाइल की दूरी 600 किलोमीटर तक है और यह दर्शाता है कि दक्षिण कोरिया का बुसान क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्र भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। बुसान दक्षिण कोरिया के का एक पोर्ट है और दक्षिण में स्थित है।

उत्तर कोरिया लगातार ऐसे मिसाइल परीक्षण करके दूसरे देशों के साथ-साथ संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा कांउसिल भी अपनी आपत्ति जाहिर करने के साथ-साथ उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध भी लगाए जा चुके हैं। इससे पहले उत्तर कोरिया ने इंटरमीडिएट रेंज मिसाइल और इस माह सबमरीन टेस्ट किया था।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें