फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने फिर दी अमेरिका को धमकी, कहा- देंगे असहनीय दर्द

Wed, 13 Sep 2017 02:55 PM IST
बीबीसी, हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र के नए आर्थिक प्रतिबंधों के बाद उत्तर कोरिया ने अमेरिका को 'भयानक दर्द' पहुंचाने की धमकी दी है। संयुक्त राष्ट्र में उत्तर कोरिया के दूत ने अमेरिका पर 'राजनीतिक, आर्थिक और सैन्य मुकाबले' का विकल्प चुनने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


वहीं अमेेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप का कहना है कि उत्तर कोरिया से निबटने के लिए जो किया जा सकता था उसके मुकाबले ये प्रतिबंध कुछ भी नहीं है। संयुक्त राष्ट्र के नए प्रतिबंधों का उद्देश्य उत्तर कोरिया के लिए तेल निर्यात रोकना और उसके हथियारों के कार्यक्रम के लिए आमदनी खत्म कर देना है।

पढें: दुनिया की अपराजेय परमाणु ताकत बनकर उभरा उत्तर कोरिया

इसी महीने उत्तर कोरिया ने अपना छठा और अब तक का सबसे बडा परमाणु परीक्षण किया था। ये प्रतिबंध उसी के जवाब में लगाए गए हैं। उत्तर कोरिया के संयुक्त राष्ट्र में दूत हान ताए सोंग ने इन्हें अवैध कहा है।
विज्ञापन


जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र के एक सम्मेलन में उन्होंने कहा, "उत्तर कोरिया जो करने जा रहा है उससे अमेरिका को भयानक दर्द होगा जो उसे पहले कभी नहीं हुआ हो।"
विज्ञापन

सर्वसम्मित से प्रतिबंध

उत्तर कोरिया - फोटो : KCNA
संयुक्त राष्ट्र ने सर्वसम्मति से उत्तर कोरिया के खिलाफ नए प्रतिबंध पारित किए हैं। हालांकि ऐसा तब ही हो सका जब उत्तर कोरिया के सहयोगी देश रूस और चीन के कहने पर अमेरिका की ओर से प्रस्तावित बेहद कडे प्रतिबंधों को कुछ हल्का किया गया।

शुरुआत में उत्तर कोरिया के तेल आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मसौदा तैयार किया गया था। कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसा करने से उत्तर कोरिया की सरकार अस्थिर हो सकती थी। साल 2006 से संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद उत्तर कोरिया के खिलाफ नौ प्रस्तावों को एकमत से मंजूरी दे चुकी है।

लगातार परीक्षण
हाल के महीनों में उत्तर कोरिया ने कई मिसाइल परीक्षण किए हैं। ऐसे हथियारों का भी परीक्षण किया गया है जिनकी पहुंच अमेरिका तक है। पिछले दिनों ही उत्तर कोरिया ने जापान के ऊपर से एक मिसाइल दागी थी। 

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने इसे अभूतपूर्व खतरा बताया था। उत्तर कोरिया ने प्रशांत महासागर स्थित अमरीकी क्षेत्र गुआम पर भी मिसाइल हमले करने की धमकी दी है। अगस्त में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के विनाश की धमकी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें