फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया'

Sat, 09 Jul 2016 11:02 AM IST
बीबीसी
विज्ञापन
- फोटो : getty images
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने एक पनडुब्बी से बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया का कहना है कि उत्तर कोरिया ने ये परीक्षण कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी समुद्री हिस्से में किया है।
विज्ञापन


उत्तर कोरिया परमाणु हथियार विकसित करने की कोशिश कर रहा है जिस पर संयुक्त राष्ट्र ने कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के मुताबिक, उत्तर कोरिया किसी भी तरह की बैलिस्टिक मिसाइल तकनीक का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।

उत्तर कोरिया के ख़तरे से निपटने के लिए अमरीका और दक्षिण कोरिया एक मिसाइल डिफेंस सिस्टम तैनात करने पर राज़ी हुए हैं। दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने सिनपो तट से स्थानीय समयानुसार 11।30 बजे मिसाइल परीक्षण किया। उत्तर कोरिया ने इस बारे में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें