फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर कोरिया ने फिर से किया मिसाइल परीक्षण 

Wed, 30 Mar 2016 02:19 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • चेतावनी को दरकिनार कर उत्तर कोरिया ने फिर से कम दूरी के मिसाइल दागी
  • पिछले मंगलवार को कम दूरी के पांच रॉकेट या मिसाइलों का समुद्र परीक्षण किया था
विज्ञापन
उत्तर कोरिया फिर की गुस्ताखी, दागीं मिसाइलें - फोटो : Reuters
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी को दरकिनार कर उत्तर कोरिया ने फिर से कम दूरी के मिसाइल का समुद्र में परीक्षण किया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने इसकी जानकारी दी है। दक्षिण कोरिया के साथ बढ़े तनाव के बीच उत्तर कोरिया की ओर से किया गया यह नवीनतम मिसाइल परीक्षण है।
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के मुताबिक उत्तर कोरिया ने पूर्वी शहर वोन्सन से करीब 5:40 बजे मिसाइल को दागा, जो करीब 200 किमी दूर जाकर समुद्र में गिर गई। उन्होंने बताया कि हम स्थिति की करीबी से निगरानी कर रहे हैं और हर तरह के हालातों से निपटने को तैयार हैं।

उत्तर कोरिया की ओर से दो सप्ताह में यह तीसरी बार मिसाइल का परीक्षण किया गया है। मालूम हो कि मध्यम दूरी की दो मिसाइलों को दागने के बाद उत्तर कोरिया ने पिछले मंगलवार को कम दूरी के पांच रॉकेट या मिसाइलों का समुद्र परीक्षण किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें