केन्या के उपराष्ट्रपति विलियम रुटो के बयान से केन्या समेत अन्य अफ्रिकन कंट्री में लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केन्या के उप-राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि गे के लिए केन्या की सोसाइटी में कोई जगह नहीं है।
रिपोर्टस के मुताबिक विलियम रुटो का कहना है कि समलैंगिकों का विरोध करने वाले संगठनों को सरकार पूरा सहयोग देगी। वहीं इससे पहले रुटो ने यह भी कहा कि केन्या सरकार समलैंगिक संबधो को स्वीकृति नहीं देगी।
रुटो का कहना था कि समलैंगिक संबधों को स्वीकृति देना ईसाई धर्म के साथ ही मानव स्वभाव के भी खिलाफ है। वहीं केन्या के नैरोबी चर्च के एक कार्यक्रम में रुटो ने कहा कि धर्म-आस्था और विश्वास के लिए वे अपने धर्म गुरूओं के साथ हैं। समलैंगिक संबधों पर दिए केन्याई उप-राष्ट्रपति रुटो के इस बयान से लोगों में आक्रोश नजर आ रहा है।