नेपाल में आए भयानक भूकंप पर अभी राहत और बचाव का काम तेजी से चलाया ही जा रहा था कि इस बीच एक बार फिर से धरती हिली है। एक बार फिर से भूकंप के झटकों ने लोगों को सकते में डाल दिया।
भूकंप के ये झटके न्यू पापुआ गिनी में आया है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.5 मापी गई है।
भूकंप के झटकों के साथ ही सुनामी की भी चेतावनी दी गई है। प्रशांत महासागर में सुनामी की संभावना से इंकार नहीं किया गया है। फिलहाल इस भूकंप से अब तक किसी के हताहत की खबर नहीं मिली है।
बता दें कि न्यू पापुआ गिनी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित एक स्वतंत्र देश है। प्रशांत महासागर के करीब स्थित होने की वजह से यहां भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।