हैदराबाद के बंजारा हिल में 26 साल के नाइजीरियाई छात्र पर उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से हमला किया है। विवाद गलत कार पार्किंग से जुड़ा है। विदेश मंत्रालय ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले में राज्य सरकार से तुरंत रिपोर्ट मांगी है।
इससे पहले कांगो के छात्र मासुंदा कितादा ऑलीवर की हत्या से नाराज अफ्रीकी देशों के राजदूतों ने अफ्रीकी दिवस के बहिष्कार की धमकी दी थी। मासुंदा कितादा ऑलीवर की दिल्ली में पिछले हफ्ते हत्या हो गई थी।
आरोप है कि नाइजीरियाई छात्र बामिलोला काजिम अक्सर पड़ोसी मोहम्मद गफूर के घर के सामने अपनी कार पार्क कर दिया करते थे।
बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर काजिम के हेकड़ी से जवाब देने पर गफूर अपना आपा खो बैठे। और उसने उन पर हमला कर दिया।