फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चरमपंथियों के लिए घातक साबित होगा अपहरण'

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया के राष्ट्रपति ने कहा है कि बोको हराम के 200 से ज़्यादा स्कूली छात्राओं को अगवा किया जाना इस्लामी चरमपंथियों के ख़िलाफ़ युद्ध में निर्णायक मोड़ साबित हो सकता है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति गुडलक जोनाथन ने कहा, ''मैं मानता हूं कि इन लड़कियों का अपहरण नाइजीरिया में चरमपंथ के खात्मे की शुरुआत है।''

वो राजधानी अबुजा में विश्व आर्थिक फोरम के आयोजन में बोल रहे थे। यहां भी हाल ही में दो हमले हो चुके हैं, जिसके लिए बोको हराम को जिम्मेदार माना जाता है।

तीन सप्ताह पहले हुए छात्राओं के अपहरण के कारण पूरी दुनिया में नाराजगी है। बोको हराम, जिसका स्थानीय भाषा में अर्थ है, ''पश्चिमी शिक्षा वर्जित है'', ने 2009 में नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी राज्य बोर्नो में अपनी विद्रोही गतिविधियों की शुरुआत की थी।
विज्ञापन

मामले में मिल रहा अंतरराष्ट्रीय सहयोग

हिंसा और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में इस वर्ष ही कम से कम 1,200 लोग मारे जा चुके हैं। बोर्नो राज्य के चिबोक कस्बे में स्थित आवासीय स्कूल से गत 14 अप्रैल को इन छात्राओं का आपरहण किया गया था।

सोमवार को एक वीडियो जारी कर बोको हराम के नेता ने इन छात्राओं को बेच डालने की धमकी दी थी। संगठन का कहना है कि इन छात्राओं की जगह स्कूल नहीं है बल्कि उनकी शादी कर देनी चाहिए।

अपने भाषण में राष्ट्रपति ने स्कूली छात्राओं को रिहा करने में मदद का प्रस्ताव देने के लिए चीन, अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस का धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि जिस समय देश चरमपंथी हमलों का शिकार हो रहा है, खासकर ऐसे समय में मेहमानों की उपस्थिति चरपंथियों के लिए एक बड़ा झटका है।

उन्होंने कहा, ''अगर आप डर के कारण यहां आने से मना कर देते तो चरमपंथियों के लिए खुशी का ठिकाना नहीं रहता।''

फ्रांस ने गुरुवार को घोषणा की कि साहेल क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों से निपटने के लिए वो नाइजीरिया के पड़ोसी देशों में अपनी सेना के 3000 जवान तैनात करेगा।

एक और हमला

राष्ट्रपति जोनाथन ने बीबीसी से कहा कि जिस तरह देश को अतिरिक्त सहायता मिल रही है, नाइजीरिया में चरपमंथ को ख़त्म करने में कामयाबी मिलेगी। उन्होंने सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए कहा कि अभी तक कोई नहीं जानता की अपहरण के दिन क्या हुआ।

नाइजीरिया के उत्तर पूर्वी इलाके में इस्लामी चरमपंथी संगठन बोको हराम का काफी प्रभाव है।

फोरम की बैठक के दौरान अफ्रीका के सबसे धनी व्यक्ति और नाइजीरियाई व्यवसायी अलीको डांगोटे ने गन्ना और धान के उत्पादन के लिए 2.3 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की।

पूर्व ब्रितानी प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन, जो कि संयुक्त राष्ट्र शिक्षा के दूत हैं, ने ''सुरक्षित स्कूल अभियान'' कार्यक्रम की घोषणा की। उन्होंने कहा कि 500 स्कूलों को सुरक्षा उपलब्ध कराए जाने के लिए नाइजीरिया का व्यावसायिक समुदाय एक करोड़ डॉलर की सहयोग करेगा।
विज्ञापन

सैकड़ों लोगों की मौत

राष्ट्रपति प्रवक्ता डोयिन ओकूपे ने स्वीकार किया कि संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों ने कैमेरून सीमा के पास गाम्बोरू नगाला पर सोमवार को हमला किया था।

ओकूपे ने बताया कि आधिकारिक रूप से इस हमले में 100 से 150 लोग मारे गए हैं, जबकि स्थानीय निवासियों ने बताया कि पांच घंटे तक चले इस हमले में 300 निवासी मारे गए।

बीबीसी संवाददाता जॉन सिम्पसन ने बताया कि छात्राओं के अपहरण को लेकर पूरे देश में आक्रोष है और विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने ''बच्चियों को वापस लाओ'' का नारा दिया है।

उनका कहना है कि लगता है कि बोको हराम की ओर से की गई कार्रवाई उनके लिए ही घातक सिद्ध होने वाली है क्योंकि अगले कुछ हफ्तों में उनके लिए कठिन समय आने जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें