फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्राओं की तलाश तेज, सुराग देने पर इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरिया पुलिस ने 200 अपहृत स्कूली छात्राओं को ढूंढने और बचाने में सहायता करने वाले को तीन लाख डॉलर यानी लगभग एक करोड़ 80 लाख रुपए देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


इन छात्राओं को करीब तीन हफ़्ते पहले इस्लामी चरमपंथियों ने पूर्वोत्तर राज्य बोर्नो के उनके बोर्डिंग स्कूल से अगवा कर लिया था। इसके अलावा रविवार को एक गांव से आठ और लड़कियों को अगवा किया गया था। यह गांव जंगल में चरमपंथियों के छिपने के ठिकाने के नज़दीक था।

नाइजीरिया में तलाशी अभियान में मदद करने के लिए अमेरिकी विशेषज्ञों के एक दल को भेजा गया है।

इससे पहले 'बोको हराम' नाम के एक संगठन ने स्वीकार किया था कि उसके सदस्यों ने 14 अप्रैल की रात को लड़कियों का अपहरण किया था।
विज्ञापन

'चुनौती से निपटने के लिए बनें सहायक'

बोको हराम का अर्थ स्थानीय हौसा भाषा में -पश्चिमी शिक्षा वर्जित- होता है। संगठन ने उत्तरी नाइजीरिया में पिछले कुछ सालों में कई हमले किए हैं। इस साल अब तक हुई हिंसा में करीब डेढ़ हज़ार लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इनाम उस व्यक्ति को दिया जाएगा जो "स्कूली छात्राओं तक पहुंचाने वाली विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराएगा, जिससे उन्हें बचाया जा सके।"

आम लोगों के लिए छह फ़ोन नंबर उपलब्ध करवाए गए हैं और अपील की गई है कि वह "मौजूदा सुरक्षा चुनौतियों का समाधान करने में सहायक बनें।"

बयान में कहा गया है, "पुलिस के उच्चाधिकारी सभी नागरिकों को यह भी आश्वासन देते हैं कि जानकारी देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें