फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों को की कौमार्य की पेशकश

विज्ञापन
विज्ञापन
नाइजीरियाई पॉप सिंगर अदोकिये ने बोको हराम के अतंकियों को अपना कौमार्य देने की पेशकश कर सनसनी फैला दी है। उन्होंने ये पेशकश उन 276 लड़कियों को छोड़ने की एवज में दी है, जिन्हें बोको हराम के आतंकियों ने अगवा कर रखा है।
विज्ञापन


अंतराष्ट्रीय प्रयासों के बाद भी उन लड़कियों को अब तक ढूंढ़ा नहीं जा सका है। अधिकांश लड़कियां 12 से 15 साल की हैं। इनकी वापसी के लिए सोशल मीडिया पर #BringBackOurGirls कैंपेन भी चलाया जा रहा है। कैंपेन से अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून भी जुड़े हुए हैं।

बोको हराम के आतंकियों ने लड़कियों का अपहरण नाइजीरिया के बोर्नो राज्य के चिबोक कस्बे में 14 अप्रैल को किया था।

'मेरे साथ हर रात में सो सकते हैं 10-12 आतंकी'

नाइ‌जीरिया की 23 साल की संगीतकार और अभिनेत्री अदोकिये ने उन लड़कियों को रिहा करने के बदले में बाको हराम के आतंकियों को अपना कौमार्य देने का प्रस्ताव दिया है।

अदोकिये संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति दूत भी हैं। नाइजीरियन अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'वो लड़कियां बहुत छोटी हैं। ये बिलकुल गलत है। काश, उन लड़कियों की जगह मैं खुद को पेश कर सकती।'

उन्होंने आगे कहा, 'वे लड़कियां 12 से 15 साल के बीच की हैं। मैं उनसे बड़ी हूं और ‌अधिक अनुभवी हूं। मेरे साथ एक रात में 10 से 12 आतंकी सो सकते हैं। मुझे परवाह नहीं है। उन लड़कियों को छोड़ दो, उन्हें माता-पिता के वापस जाने दो।'
विज्ञापन

बोको हराम की हिंसा में 1200 लोगों की मौत

बोको हराम के आतंकियों ने लड़कियों का अपहरण नाइ‌जीरिया के बोर्नो राज्य के चिबोक कस्बे के एक आवासीय स्कूल से 14 अप्रैल को किया था।

लड़कियों को छुड़ाने के लिए अंतराष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है। मामले में नाइजीरिया सरकार के ढीले रवैये की काफी आलोचना भी होती रही है। माना जा रहा कि उन्हें पड़ोसी देश कैमरून के नजदीक चिबोक के घने जंगलों में कहीं बंधक बना कर रखा है।

बोको हराम का अर्थ स्थानीय हौसा भाषा में -पश्चिमी शिक्षा वर्जित- होता है। संगठन ने बोर्नो राज्य में 2009 से हिंसक हमले शुरू किए थे। इस साल अब तक हुई हिंसा में करीब 1200 लोगों की मौत हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें