फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकोलस सरकोजी से हुई 15 घंटे तक पूछताछ

Wed, 02 Jul 2014 09:02 PM IST
एजेंसी/पेरिस
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी को 15 घंटे की पूछताछ के बाद यहां की एक अदालत में पेश किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक पुलिस ने सरकोजी से 15 घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद जज के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन


सरकोजी को 2007 में चुनाव अभियान में अनियमितताओं के आरोप में पूछताछ के लिए कल हिरासत में लिया गया था। संदेह है कि पूर्व राष्ट्रपति ने जांच से जुड़ जानकारी हासिल करने में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया।

स्थानीय मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार देश के पूर्व प्रमुख को पूछताछ के लिए हिरासत में लिये जाने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

हो सकती है पांच साल की जेल

साथ ही 2012 में सोशलिस्ट ‘‘फ्राइकोइस होलांद से चुनाव में पराजय झेल चुके सरकोजी के दुबारा सत्ता हासिल करने के सपने के लिए एक धक्के की तरह है।

श्री सरकोजी पश्चिमी पेरिस के नानतेरे में स्थित जांच शाखा के कार्यालय में कल सुबह ही पहुंच गए थे। सूत्रों ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति को पूछताछ के लिए समन भेजा गया था।

कंजरवेटिव नेता सरकोजी ने किसी भी तरह की अनियमिताओं में शामिल होने से इनकार किया है। इससे पहले कल उनके वकील से भी पूछताछ की गई।

फ्रांस के कानून के अनुसार प्रभाव के दुरपयोग के लिए पांच साल की कैद और पांच लाख यूरो का जुर्माना हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें