फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में जल्द ही पुराने भारतीय नोटों को बदलने की सुविधा मिलेगी

Fri, 03 Mar 2017 11:09 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को एलान किया कि नेपाल में जल्द ही पुराने भारतीय नोटों को बदलने की सुविधा प्रदान की जाएगी। 500 और 1000 रुपये के पुराने भारतीय नोटों के विमुद्रीकरण के बाद से नेपाल के नागरिकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जेटली यहां नेपाल इनवेस्टमेंट सम्मेलन में शिरकत करने के लिए दो दिन के दौरे पर हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल के आग्रह पर विमुद्रीकृत नोटों के बदलाव की सुविधा प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) जल्द ही इस पर एक तौर तरीका सुनिश्चित करेंगे और इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे। गौरतलब है कि नेपाल में खासतौर पर सीमा क्षेत्रों में भारतीय मुद्रा का चलन रोजमर्रा की लेनदेन में व्यापक तौर पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें