फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडेला की हालत में और सुधार

Mon, 01 Apr 2013 04:24 PM IST
बीबीसी हिंदी
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति भवन कार्यालय ने पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के निमोनिया का इलाज कर रहे डाक्टरों के हवाले से कहा है कि ‘उनकी हालत में और सुधार हुआ है।’
विज्ञापन


रविवार शाम को जारी किए गए वक्तव्य में उसने कहा कि मंडेला ने अस्पताल में आराम से दिन बिताया और वहाँ उनका इलाज जारी रहा।

94 वर्षीय मंडेला ने अस्पताल में चार दिन बिताएं हैं और अबी तक इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि वह वहां और कितने दिन रहेंगे।

दक्षिण अफ़्रीका के तमाम गिरजाघरों में उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थनाएं की गई हैं। एक वक्तव्य में दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने उन हज़ारों दक्षिण अफ़्रीकी लोगों का धन्यवाद किया है जिन्होंने ईस्टर प्रार्थना सभाओं में मडीबा के लिए प्रार्थना की है। मडीबा मंडेला के कुल का नाम है और उनके लिए अक्सर इस नाम का भी इस्तेमाल भी किया जाता है।

सोवेतो के रेजीना मंडी गिरजाघर में मंडेला के स्वास्थ्य की प्रार्थना करने के लिए सैकड़ों लोग जमा हुए। जोहानेसबर्ग के दक्षिण में मिडवाल में एक और प्रार्थना सभा में मंडेला की पोती न्दिलेका मंडेला ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


शनिवार को राष्ट्रपति ज़ूमा के कार्यालय ने कहा था कि मंडेला अब बिना किसी परेशानी के सांस ले रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति मंडेला को पहली बार अस्सी के दशक में टीबी हुई थी जब उन्हें रॉबेन द्वीप में हिरासत में रखा गया था।

कहा जाता है कि उस समय उनके फेफड़ों को नुक्सान पहुंचा था। पिछले दो सालों में यह चौथा मौका था जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नेल्सन मंडेला दक्षिण अफ़्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति थे। वह 1994 से 1999 तक इस पद पर रहे। बहुत से लोग उन्हें नस्लवाद के विरुद्ध संघर्ष का नेतृत्व करने के लिए दक्षिण अफ़्रीका का राष्ट्रपिता मानते हैं।
विज्ञापन


1993 मे उनको नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें