फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां के बीपी से पता लगेगा कि होने वाला बच्चा लड़का है या लड़की

Sat, 14 Jan 2017 02:16 AM IST
एजेंसी/टोरंटो
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
एक नए शोध में खुलासा हुआ है कि होने वाली मां के ब्लड प्रेशर से बच्चे के लिंग का पता चल सकता है। इसके मुताबिक गर्भाधान से पहले जिन महिलाओं का रक्तचाप कम होता है उनके द्वारा बेटी को जन्म देने की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन


कनाडा के माउंट सिनाई अस्पताल में एंडोक्रेनोलॉजिस्ट डॉ. रवि रत्नाकरण के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने पाया कि हाई ब्लड प्रेशर महिला द्वारा लड़के को जन्म देने का संकेत है जबकि कम ब्लड प्रेशर लड़की को जन्म देने का संकेत है।

रत्नाकरण के मुताबिक इससे पता चलता है कि ‘गर्भाधान से पहले महिला का रक्तचाप एक ऐसा तथ्य है जिसके बारे में अभी तक ध्यान नहीं दिया गया था और यह तथ्य गर्भ में पलने वाले बच्चे के लिंग से जुड़ा है। नए शोध के साथ शोधकर्ताओं ने मां की गर्भाधान से पहले की सेहत और बच्चे के लिंग के बीच संबंध तलाशा है। शोध फरवरी 2009 में शुरू किया गया था। इसमें चीन की 3375 महिलाओं को शामिल किया गया था। यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ हाइपरटेंशन में प्रकाशित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें