फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मच्छर पकड़ के लाओ और इनाम पाओ!

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिणी ताइवान के एक शहर में मच्छर पकड़ने पर इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन


ताइवान के काओसियुंग शहर के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जो भी ज्यादा मच्छर पकड़ेगा या मारेगा उसे करीब 6148 रुपए इनाम में दिए जाएंगे।

स्वास्थ्य विभाग ने मच्छरों से फैलने वाले रोग डेंगू का फैलाव रोकने के लिए प्रतियोगिता घोषित की है। लोगों को ज्यादा से ज्यादा मच्छर पकड़ने को कहा जा रहा है- जिंदा या मुर्दा।

प्रतियोगिता के उप-विजेताओं को मच्छर भगाने वाली दवाएं और मच्छरदानियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

'रोज 200 नए मामले'

लोगों को या तो मच्छरों को सुरक्षित ढंग से कैद रखना होगा या फिर मरे हुए मच्छर संभालकर रखने होंगे क्योंकि उन्हें गिनती के लिए अधिकारियों के सामने पेश करना होगा।

स्वास्थ्य विभाग के हो हुई-पिंग ने फोकस ताइवान वेबसाइट से कहा, "हमें लगता है कि अपने घरों या आसपास जमा पानी को हटाने में नाकाम लोगों पर जुर्माना लगाने के बजाय इस अभियान से लोगों का ज्यादा सहयोग लिया जा सकेगा।"

चाइना पोस्ट के अनुसार काओसियुंग में अब तक डेंगू के 7,000 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और रोज करीब 200 नए मामले सामने आ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें