भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी नाव हादसे के बचे लोगों का कहना है कि मानव तस्कर जिस नाव से उन्हें स्थानांतरित कर रहे थे वह डूब गई है। हादसे में बचे 41 प्रवासियों ने बीबीसी से बात की। वे मुख्य रूप से पूर्वी अफ्रीका से हैं और उन्हें फिलहाल दक्षिणी ग्रीस के शहर कालामाटा में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि हादसे में लगभग 500 लोगों की मौत हुई है। लेकिन इस हादसे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। इससे पहले एक अन्य हादसे के बाद लीबिया के तट पर 6 प्रवासियों के शव पाए गए हैं।
यह हाल के सालों में प्रवासियों से भरी नाव के डूबने का सबसे बड़ा हादसा हो सकती है, लेकिन न तो इतालवी और न ग्रीस तटरक्षक बलों ने इसकी पुष्टि की है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने ट्वीट किया है कि यह जानकारी सही नहीं लग रही है।