फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख बांग्लादेशी मौलवी एक सुर में बोले- आतंकवाद हराम है

Sun, 19 Jun 2016 07:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बांग्लादेश में हिंदुओं और धर्मनिरपेक्ष लेखकों की हत्या पर चिंता जताते हुए एक लाख से ज्यादा मौलवियों ने फतवा जारी कर कहा है कि इस्लाम के नाम पर आतंकवाद फैलाना हराम है। बांग्लादेश जमीयत उल उलेमा के अध्यक्ष मौलाना फरीदुद्दीन मसूद ने कहा, 'आतंकियों का खुद को जिहादी बताया जाना गलत है। इस्लाम शांति का धर्म है, इस्लाम आतंकवाद का समर्थन नहीं करता। जो भी आतंकवादी है वह नरक में जाएगा।'
विज्ञापन


बांग्लादेश की सबसे बड़ी शौलकिया ईदगाह के इमाम मौलाना मसूद के अनुसार, फतवे पर 1,01,524 मुफ्तियों, आलिमों और उलेमाओं ने दस्तखत किए हैं। यह फतवा संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों द्वारा विभिन्न ब्लॉगरों, ऑनलाइन कार्यकर्ता और विभिन्न धर्म एवं सामाजिक विचारों वाले लोगों की सिलसिलेवार हत्याओं के बीच जारी किया गया है।

फतवे का शीर्षक, 'मानवता की खुशहाली शांति का फरमान' रखा गया है। मौलाना ने कहा कि यदि यह फतवा आतंकवाद को रोकने में विफल भी रहा तो भी यह निश्चित तौर पर हिंसा पर लगाम लगाने में मददगार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें