फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खशोगी हत्या मामले की जांच को नहीं छोड़ेगा तुर्की : मंत्री

विज्ञापन
Jamal khashoggi - फोटो : ANI
विज्ञापन

तुर्की के विदेश मंत्री ने कहा है कि उनका देश सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की वाणिज्य दूतावास के भीतर हत्या के मामले की सच्चाई को सामने लाने से पीछे नहीं हटेगा। विदेश मंत्री मेवलट चावुसोग्लू ने एक सम्मेलन से इतर कहा,‘‘हमें सऊदी अरब की ओर से जांच के बारे में कोई नयी जानकारी नहीं मिली है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘तुर्की इस पर पीछे नहीं हटेगा, हम अंत तक जाएंगे।’’ गौरतलब है कि इस माह की शुरूआत में मंत्री ने कहा था कि तुर्की दो अक्तूबर को हुई इस हत्या के मामले की संभावित अमेरिकी जांच पर बातचीत कर रहा है। तुर्की के अधिकारियों का दावा है कि सऊदी शासन के धुर आलोचक, 59 वर्षीय खशोगी की सऊदी अरब के ही 15 लोगों के एक दल ने हत्या कर उनके शव के टुकड़े टुकड़े का उसे ठिकाने लगा दिया। तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का कहना है कि खशोगी की हत्या सऊदी सरकार के उच्च स्तर से मिले आदेश पर हुई। 

विज्ञापन


बता दें पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना हुआ है, यहां तक कि अमेरिका में तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी इस मुद्दे पर निशाना साधा जा रहा है। इसे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने सऊदी अरब के वली अहद (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान के साथ पत्रकार जमाल खशोगी की नृशंस हत्या के बाद भी न केवल निजी बातचीत जारी रखी बल्कि इससे निपटने के तरीकों के लेकर भी सलाह-मशविरा दिया।

सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी अमेरिकी नागरिक थे। उनकी इसी साल अक्तूबर माह में इस्तांबुल दूतावास में हत्या कर दी गई थी। उनके देहांत के बाद मशहूर टाइम मैगजीन ने सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी को सम्मान देते हुए उन्हें 2018 के 'टाइम पर्सन ऑफ द ईयर' के लिए चुना था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें