ख़बरों के अनुसार बुधवार को सुबह की नमाज़ के बाद ज़िनजियांग में कशगर शहर में स्थित ईद काह मस्जिद के 74 वर्षीय इमाम जुमे ताहिर को चाकुओं से गोदकर मार डाला गया।
इसी प्रांत में पुलिस के साथ भिड़ंत में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने के दो दिन बाद इमाम की हत्या हुई है। उनकी मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।
बीजिंग में मौजूद बीबीसी संवादाता डेमियन ग्रमाटिकस के अनुसार ज़िनजियांग के अल्पसंख्यक मुस्लिम उइगर समुदाय के ताहिर इलाके में चीनी नीतियों के मुखर समर्थक थे।