भारत में सांस्कृतिक हमलों पर चिंता जताई
हिंदी साहित्य में सांस्कृतिक चिंतन पर हुई अनुशंसा में साहित्य और संस्कृति को मजबूत करने से लेकर भारत पर हो रहे सांस्कृतिक हमलों पर चिंता व्यक्त की गई। इसके अलावा ऐसे हमलों से निबटने के उपायों पर विचार करने को कहा गया। कार्यक्रम में तुलसीदास की कृतियों पर आधारित सांस्कृतिक ग्राम बनाने की अनुशंसा भी की गई।
अटल जी के नाम पर पत्रकारिता विवि की भी सिफारिश
संचार माध्यम और भारतीय संस्कृति के सत्र पर आधारित अनुशंसा सत्यदेव टेंडर ने पेश की। इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हिंदी पत्रकारिता का विश्वविद्यालय बनाने की अनुशंसा की। इसके अलावा वाजपेयी के समग्र लेखन को एक साथ प्रकाशित करने का प्रस्ताव भी दिया गया।