फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडेला गंभीर, जूमा ने विदेश यात्रा रद्द की

विज्ञापन
विज्ञापन
नेल्सन मंडेला की हालत देखते हुए दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति जैकब ज़ूमा ने मोज़ाम्बिक की अपनी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है।
विज्ञापन


94 वर्षीय मंडेला की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। दक्षिण अफ़्रीका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति रहे मंडेला आठ जुलाई से ही प्रीटोरिया के एक अस्पताल में भर्ती हैं। उनके फेफड़े में संक्रमण है।

जैकब ज़ूमा बुधवार को मंडेला को देखने अस्पताल गए। जिसके बाद उन्होंने अपनी प्रस्तावित मोज़ाम्बिक यात्रा रद्द करने का फ़ैसला किया। जैकब ज़ूमा को गुरुवार को मोज़ाम्बिक में एक क्षेत्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेना था।
विज्ञापन


राष्ट्रपति कार्यालय के एक बयान में ये बताया गया है कि जैकब ज़ूमा को डॉक्टरों ने मंडेला की हालत से अवगत कराया।

हालत

जोहानेसबर्ग से बीबीसी संवाददाता माइक वुल्डरिज का कहना है कि राष्ट्रपति ज़ूमा का अपनी यात्रा रद्द करना मंडेला की गंभीर हालत की ओर इशारा करता है।

मदीबा के नाम से मशहूर मंडेला को दक्षिण अफ़्रीका में अल्पसंख्यक गोरों के शासन के ख़िलाफ़ संघर्ष का नेतृत्व करने के कारण जाना जाता है। 27 साल तक जेल में बंद रहे मंडेला ने बाद में मेल-मिलाप की वकालत की।
विज्ञापन


वर्ष 1993 में उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1994 में वे दक्षिण अफ़्रीका के पहले काले राष्ट्रपति बने। वे 1999 तक दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति रहे।

वर्ष 2004 में मंडेला ने सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था। उसके बाद उन्हें कभी-कभार ही किसी सरकारी समारोह में देखा जाता था।

मंडेला फेफड़े के संक्रमण से कई बार परेशान रहे हैं। 1980 के दशक में उन्हें टीबी भी हुआ था। उस समय वे जेल में बंद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें