फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि अस्पताल में भर्ती पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला की हालत गंभीर हो गई है।
विज्ञापन


एक बयान में राष्ट्रपति जैकब जूमा ने कहा है कि मंडेला के डॉक्टर ‘उनकी तबीयत को सुधारने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।’

जूमा ने कहा, “वो अच्छे हाथों में हैं।”

94 वर्षीय मंडेला को इसी महीने की शुरुआत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये इस साल तीसरा मौका है जब फेंफड़ों के संक्रमण से पीड़ित मंडेला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


'तबीयत बिगड़ी'

दक्षिण अफ्रीका के पहले काले राष्ट्रपति बनने वाले मंडेला आम जनता में बहुत लोकप्रिय हैं।

नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मंडेला रंगभेद के खिलाफ सफल अभियान के नायक रहे हैं। दक्षिणी अफ्रीकी लोग उन्हें प्यार से ‘मदीबा’ कहते हैं।

बयान में कहा गया है कि जूमा ने रविवार को प्रीटोरिया के अस्पताल में जाकर मंडेला से मुलाकात की और उन्हें बताया गया कि बीते 24 घंटों में पूर्व राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन


जूमा ने कहा, “डॉक्टर पूरी कोशिश कर रहे हैं मदीबा की हालत को सुधारा जा सके और उनकी अच्छी तरह से देखभाल की जाए। वो अच्छे हाथों में हैं।”

जूमा ने लोगों से कहा है कि वो मंडेला और उनके डॉक्टरों के लिए दुआ करें।

मंडेला ने 2004 में सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लिया था और उसके बाद वो कभी कभार ही किसी सार्वजनिक आयोजन पर दिखाई दिए हैं।

नेल्सन मंडेला
-1918 में ईस्टर्न केप में जन्मे
-1944 में अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस में शामिल हुए
-1956 में देशद्रोह के आरोप लगे, लेकिन बाद में बरी हुए
-1962 में गिरफ्तार हुए, तोड़फोड़ के दोषी, पांच साल की सजा हुई।
-1964 में फिर आरोप तय हुए और उम्रकैद हुई
-1990 में जेल से रिहाई
-1993 में नोबेल शांति पुरस्कार जीता
-1994 पहले अश्वेत राष्ट्रपति चुने गए
-1999 में राष्ट्रपति पद छोड़ा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें