फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने की मोबाइल पर चैट, तो पति ने दे दिया तलाक 

Wed, 18 May 2016 05:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
mobile - फोटो : getty images
विज्ञापन
शादी के बंधन में बंधने के महज चंद घंटों बाद पति ने अपनी पत्नी को सिर्फ इसलिए तलाक दे दिया, क्योंकि वह उससे बात करने की बजाय मोबाइल पर चैटिंग कर रही थी। सऊदी अरब के इस मामले में पति ने अदालत में तलाक की अर्जी दे दी है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया के मुताबिक शादी की रस्म पूरी होने के बाद जब नवविवाहित जोड़ा होटल में पहुंचा, तो पत्नी मोबाइल पर अपनी सहेलियों से चैट करने लगी। पति उससे बात करना चाहता था, लेकिन पत्नी ने कहा कि फिलहाल उसकी सहेलियां उसे फोन पर शादी की बधाई दे रही हैं, इसलिए वह बाद में बात करेगी।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इससे पति इतना भड़क गया कि उसने पत्नी को सीधे कह दिया कि वह उसे तलाक दे रहा है और वहां से चला गया। पति ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी भी दे दी है। कोर्ट इस कोशिश में लगा है कि दोनों को फिर एक किया जाए, लेकिन पति इस घटना से इतना आहत हुआ है कि वह इसके लिए किसी भी स्थिति में तैयार नहीं हो रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें