फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाह किम जोंग का मंसूबा विफल, तनाव में उत्तर कोरिया

Wed, 22 Mar 2017 05:29 PM IST
amarujala.com- presented by: रोहित कुमार पोरवाल
विज्ञापन
किम जोंग उन - फोटो : file photo
विज्ञापन
उत्तर कोरिया द्वारा छोड़ी गई मिसाइल में उसकी लांचिंग के तुरंत बाद विस्फोट हो गया और वह अपने मिशन से विफल हो गई। अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सैन्य अधिकारियों ने कहा कि परमाणु संपन्न देश द्वारा यह मिसाइल परीक्षण हथियारों की ताजा श्रंखला में पूरे क्षेत्र के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक हो सकता था। 
विज्ञापन


यह लांचिंग उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर स्थित वॉन्सन शहर से कुछ दूरी पर ही की गई थी। इसी जगह से मध्यम दूरी की कुछ मिसाइलों को पिछले साल भी छोड़ा गया था। अमेरिकी प्रशांत कमान के प्रवक्ता कमांडर डेव बेनहम ने कहा कि प्रशांत कमान में उत्तर कोरिया की ओर से कलमा के आस पास के इलाके में किए गए मिसाइल परीक्षणों के विफल होने का पता लगाया है। इस बीच दक्षिण कोरिया और जापान का भी मानना है कि उत्तर कोरिया की ओर से आज किए गए मिसाइल परीक्षण विफल रहे।

फिलहाल विश्लेषण करते हुए इस बात का पता लगाया जा रहा है कि यह मिसाइल किस प्रकार की थी, लेकिन इस विफल कोशिशों के बीच उत्तर कोरिया द्वारा किए जाने वाले परमाणु मिसाइलों के परीक्षण से पूरे क्षेत्र में तनाव फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र ने लगा रखे हैं कई प्रतिबंध

फाइल फोटो
यह ताजा मामला उस वक्त प्रकाश में आया है जब अमेरिकी राजदूत जोसेफ युन दक्षिण कोरिया में उत्तरी कोरिया के हथियार कार्यक्रमों पर चर्चा के लिए गए हुए हैं। इससे पहले अमेरिकी विदेशमंत्री रैक्स टिलरसन ने जापान यात्रा के दौरान इस मामले पर चर्चा की थी।

उत्तर कोरिया परमाणु आयुधों से लैस होकर ऐसी अंतर महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल विकसित करने में जुटा हुआ है जो अमेरिका तक मार कर सकें। परमाणु हथियार संपन्न उत्तर कोरिया पर उसके परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने कई प्रतिबंध लगा रखे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें