लाओस के रक्षा मंत्री और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों को लेकर जा रहा एक विमान हादसे का शिकार हो गया। देश के उत्तरी हिस्से में ये हादसा हुआ।
हालांकि अभी पूरी जानकारी हासिल नहीं हो पाई है लेकिन कहा जा रहा है कि विमान शियेंग क्योंग में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
ये जगह राजधानी वियने ट्योन से 500 किलोमीटर दूर है। विमान में कम से कम चौदह लोग सवार बताए जा रहे हैं।
हालांकि अभी तक दुर्घटना में होने वाली मौतों को लेकर किसी तरह की सूचना नहीं मिली है।
लेकिन स्थानीय मीडिया के मुताबिक़ दुर्घटना में रक्षा मंत्री की मौत हो गई।