फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं खरीद पाई विमान का टिकट तो बच्ची को हैंडबैग में छुपाया

Thu, 10 Mar 2016 09:57 PM IST
बीबीसी

सार

  • चार साल की थी बच्ची
  • इस्तांबुल से फ्रांस जा रहा था विमान
  • महिला पर नहीं चलाया अभियोग
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : Youtube Grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर फ्रांस के एक विमान में एक महिला को हैंड बैग में चार साल की बच्ची को छुपा कर ले जाते पाया गया। एयरलाइन अधिकारियों ने बताया कि विमान इस्तांबुल से पेरिस जा रहा था और इस बच्ची के लिए टिकट नही ली गई थी। अधिकारियों ने जांच के दौरान महिला और बच्ची को चार्ल्स ड गॉल एयरपोर्ट पर रोक लिया, हालाँकि उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


एएफपी के अनुसार महिला फ्रांस की निवासी है और वह हैती की इस बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया में थी। एयरलाइन ने फ्रांस के अधिकारियों को इस संबंध में बता दिया है, लेकिन अधिकारियों ने महिला पर कोई अभियोग नहीं चलाने का फैसला किया है।

ये महिला इस्तांबुल में ट्रांजिट जोन में थी जब उसे बच्ची के साथ विमान में चढ़ने से रोका गया।महिला ने फ्लाइट का नया टिकट खरीदा और बच्ची को हैंडबैग में छुपा लिया। विमान में सवार होने के बाद महिला ने बच्ची को कंबल में छिपाकर अपने पैरों के पास बिठा लिया। लेकिन बच्ची को टॉयलेट जाने की जरूरत पडी और अन्य यात्रियों ने उसे देखकर विमान के चालक दल को जानकारी दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें