फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुवैत में भीषण सड़क हादसा, 7 भारतीयों समेत 15 लोगों की मौत

Mon, 02 Apr 2018 09:35 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
kuwait
विज्ञापन

दक्षिणी कुवैत में रविवार को हुई एक बस दुर्घटना में 15 तेल कर्मचारियों की मौत हो गयी जिनमें से कई भारतीय थे। अधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह दुर्घटना दो बसों के टकराने से हुई जिसमें 7 भारतीयों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


कुवैत ऑयल कंपनी के अधिकारी मोहम्मद अल बसरी ने बताया कि मरने वालों में 5 लोग मिस्र और 3 पाकिस्तान के नागरिक थे।  बसरी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि दो घायल भारतीयों में एक की हालत गंभीर है। वहीं एक कुवैती नागरिक भी इस दुर्घटना में घायल हुआ है। 

फायर डिपार्टमेंट के प्रवक्ता कोलोनल खलील अल आमिर ने कहा कि मरने वाले लोग बुरगान ड्रिलिंग के कर्मचारी थे जोकि केओसी के लिए प्राइवेट ठेके का काम करती है। आपको बता दें कि अन्य अरब राज्यों की तरह कुवैत ने प्रवासी मजदूरों के अधिकारों और श्रम स्थितियों पर अपने ट्रैक रिकॉर्ड के लिए अंतर्राष्ट्रीय रूप से निंदा की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें