फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका को तानाशाह किम जोंग की धमकी- मेरे हाथ में हमेशा रहता है परमाणु बम का बटन

Tue, 02 Jan 2018 06:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
kim jong
विज्ञापन

नए साल के मौके पर उत्तर कोरिया का तानाशाह किम जोंग भड़क गया है। उसने अमेरिका को धमकी देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया की परमाणु शक्ति हकीकत है और उसके हाथों में परमाणु बम का बटन है।

विज्ञापन


पढ़ें:  दक्षिण कोरिया ने जब्त किया हांगकांग का जहाज, पहुंचा रहा था उत्तर कोरिया को तेल 

किम ने कहा कि यूएस का पूरा हिस्सा उसके निशाने पर है और परमाणु बम का बटन उसके हाथ में है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को चौकन्ना रहना चाहिए क्योंकि यह कोई सपना नहीं बल्कि हकीकत है। उन्होंने यह बातें सोमवार को उत्तर कोरिया को संबोधित करते हुए कहीं। 
विज्ञापन


किम ने कहा कि उनका देश एक जिम्मेदार परमाणु संपन्न देश है जोकि शांति के साथ रहना चाहता है। उन्होंने कहा कि हमने काफी समय से कोई आक्रामक रवैया नहीं अपनाया है। हमारा परमाणु हथियारों के प्रयोग करने का कोई इरादा नहीं है।

किम ने अपने परमाणु हथियारों को विकसित करने के काम में तेजी लाने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि परमाणु संपन्न बनने की दिशा के काम में हमें तेजी लाने की जरुरत है। किम ने यह भी कहा कि हमें दुश्मन देशों से हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। 
विज्ञापन


पढ़ें: उत्तर कोरिया ने फिर दी अमेरिका को धमकी, कहा- 2018 में भी जारी रखेंगे मिसाइल टेस्ट

आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच गतिरोध जारी है। दोनों ही देशों के प्रतिनिधियों के बीच बयानबाजी लगातार चल रही है। हालात यह हैं कि पूर्व ज्वाइंट चीफ माइक मुलेन ने कहा था कि अमेरिका और उत्तर कोरिया में परमाणु युद्ध हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें