फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफगानिस्तान: शवयात्रा के दौरान आत्मघाती हमला, 17 की मौत, 13 घायल

Mon, 01 Jan 2018 06:47 AM IST
एजेंसी/ जलालाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अफगानिस्तान में रविवार को एक शवयात्रा के दौरान हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए। आईएस का गढ़ माने जाने वाले इलाके में हुए इस हमले की अभी तक किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों में तालिबान और आईएस जैसे खतरनाक आतंकी समूहों ने अफगानिस्तान में अपने हमलों की संख्या बढ़ा दी है। सोशल साइटों पर चल रही तस्वीरों में दिख रहा है कि घटनास्थल पर लोगों के शव के साथ आसमान में काला धुआं उड़ रहा है और खून, कपड़े, जूते बिखरे पड़े हैं।

ये भी पढ़ें- ईरान में प्रदर्शन के दौरान हिंसा और आगजनी, पुलिस से हुई झड़प
विज्ञापन


नांगरगहार गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोग्यानी ने कहा कि इस आत्मघाती हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है जबकि घायलों की संख्या 13 है। हमले के सभी पीड़ित आम नागरिक हैं। इसस पहले गवर्नर कार्यालय से जानकारी दी गई थी कि 15 लोग मारे गए हैं। बयान में कहा गया कि हस्का मीन जिले के एक पूर्व गवर्नर की शवयात्रा में हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


प्रांतीय स्वास्थ्य निदेशक नजीब कमावल ने मौतों की पुष्टि की है। नांगरहार में हुए हमले की फिलहाल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन यह आईएस का गढ़ माना जाता है। यह हमला काबुल के शिया सांस्कृतिक केंद्र पर हुए हमले के कुछ दिन बाद हुआ है जिसमें 41 लोग मारे गए थे व 80 अन्य घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी आईएस ने ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें