उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन को 'ग्रेट पर्सन ऑफ माउंट पैइक्टु' महोत्सव के जरिए उत्तर कोरिया के दिग्गज नेताओं की फेहरिस्त में शामिल किया जा रहा है। उत्तर कोरिया में इसे किम जोंग-उन के युग की शुरुआत की तरह देखा जा रहा है। प्योंगयांग अभी अंतरराष्ट्रीय प्रीप्रेट्री कमेटी के सदस्यों की मौजूदगी में ग्रेट पर्सन ऑफ माउंट पैइक्टु महोत्सव की मेजबानी कर रहा है।
पढ़ें: ट्रंप के दबाव में चीन ने भी लगाए उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध
इसमें किम जोंग-इल और किम II-सुंग की समाधि का दौरा शामिल है। इसके साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। ग्रेट पर्सन ऑफ माउंट पैइक्टु में स्वतंत्रता के बाद से अभी तक उत्तर कोरिया के तीन वंशीय नेता शामिल हैं। इनमें किम II-सुंग, किम जोंग-इल और किम II-सुंग की पहली पत्नी व जापानी लड़ाकों की विरोधी किम जोंग-सुक शामिल है।
अब किम जोंग उन उत्तर कोरिया के महान नेताओं की सूची में शामिल होने वाले चौथे नेता हैं। अंतरराष्ट्रीय प्रीप्रेट्री कमेटी की मौजूदगी में इस महोत्सव के जरिए उत्तर कोरिया की जनता किम जोंग-उन को उनके पिता और दादा के बराबर सम्मान देने को तैयार है।
पढ़ें: शी जिनपिंग ने ट्रंप को किया फोन, कहा- उत्तर कोरिया पर बोलकर विवाद न बढ़ाएं