फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल-शबाब के 100 चरमपंथी मारे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
कीनिया के उपराष्ट्रपति के मुताबिक सुरक्षाबलों ने बस पर हुए हमले में शामिल अल-शबाब के सौ से ज्यादा लड़ाकों को मार दिया है। विलियम रूटो के अनुसार सैन्यबलों ने सोमालिया के भीतर किए ऑपरेशन में चरमपंथियों के उस अड्डे को भी तबाह कर दिया जहां बस पर हुए हमले की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन


शनिवार को उत्तरी कीनिया में हुए हमले में चरमपंथियों ने बस में सवार गैर-मुस्लिमों को गोली मार दी थी। इस हमले में 28 लोगों की मौत हुई थी। अल-शबाब के चरमपंथी 2011 के बाद से कीनिया में कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुके हैं।

इसी साल कीनिया ने अल-शबाब के खिलाफ लड़ने के लिए अपने सैन्यबल सोमालिया भेजे थे। सैन्य अभियान की जानकारी देते हुए रूटो ने कहा, "मैं आप को इस बात से आश्वस्त कर सकता हूं कि हमलावर रात का खाना तक नहीं खा पाए।"
विज्ञापन


कीनिया के उपराष्ट्रपति के मुताबिक सुरक्षाबलों ने बस पर हुए हमले में शामिल अल-शबाब के सौ से ज्यादा लड़ाकों को मार दिया है।

विलियम रूटो के अनुसार सैन्यबलों ने सोमालिया के भीतर किए ऑपरेशन में चरमपंथियों के उस अड्डे को भी तबाह कर दिया जहां बस पर हुए हमले की योजना बनाई गई थी।
विज्ञापन

गैर-मुस्लिमों को मारी थी गोली

शनिवार को उत्तरी कीनिया में हुए हमले में चरमपंथियों ने बस में सवार गैर-मुस्लिमों को गोली मार दी थी। इस हमले में 28 लोगों की मौत हुई थी। अल-शबाब के चरमपंथी 2011 के बाद से कीनिया में कई बड़े हमलों को अंजाम दे चुके हैं।

इसी साल कीनिया ने अल-शबाब के ख‌िलाफ लड़ने के लिए अपने सैन्यबल सोमालिया भेजे थे। सैन्य अभियान की जानकारी देते हुए रूटो ने कहा, "मैं आप को इस बात से आश्वस्त कर सकता हूं कि हमलावर रात का खाना तक नहीं खा पाए।"

शनिवार को सोमालिया सीमा के नजदीक मेन्डेरा काउंटी में हुए हमले में चरमपंथियों ने गैर मुस्लिमों को अलग कर उनकी हत्या कर दी थी। अल-शबाब ने इस हमले की ज‌िम्मेदारी लेते हुए इसे कीनिया के तटीय शहर मोमबासा में मस्जिदों पर सैन्य कार्रवाई का बदला बताया था।

रूटो का कहना है कि पुलिस के ऐसे अभियान बंद नहीं होंगे। मोमबासा में पुलिस के खोजी अभियान के दौरान मस्जिदों से हथियार बरामद हुए थे।

रूटो ने कहा, "हम अपने धर्मस्थलों का इस्तेमाल हथियार जमा करने के लिए नहीं होने देंगे।" उन्होंने मुस्लिम नेताओं से कहा है कि वे ये सुनिश्चित करें कि मस्जिदें चरमपंथियों के हाथों में न जाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें