फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेल्जियम में यहूदी संग्रहालय पर हमला, 3 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में एक बंदूकधारी ने एक यहूदी संग्रहालय पर गोलीबारी कर तीन लोगों की हत्या कर दी। आपात सेवा अधिकारियों के मुताबिक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल भी हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक हमलावर कार में आया, संग्रहालय के दरवाज़े पर लोगों पर गोली चलाई और कार से ही फ़रार हो गया।

विदेश मंत्री दिदीएर रेनडर्स ने कहा कि वे हमले से सकते में हैं। उन्होंने कहा, "मैंने गोलियों की आवाज़ सुनी, यहां पहुंचा तो लाशें बिखरी हुई देखीं।"

स्थानीय मीडिया की रिपोर्टों के मुताबिक हमलावर एक ऑडी कार में आया था और उसने पीठ पर बैग लटका रखा था।

ख़बरों के मुताबिक शायद एक चश्मदीद ने गाड़ी का नंबर नोट किया था जो पुलिस को दे दिया गया है।
विज्ञापन

'महज़ संयोग नहीं'

ब्रसेल्स के मेयर वॉन मेयॉर ने बताया कि तीन पुरुष और एक महिला गोलीबारी का शिकार हुए हैं। वे हमले को संभावित चरमपंथी घटना मान रहे हैं। उन्होंने कहा, "साफ़ तौर पर यह बेहद गंभीर मामला है और यहूदी संग्रहालय पर हमला होना महज़ संयोग नहीं है।"

एक चश्मदीद एलन सोबोटिक ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि उन्होंने लॉबी में दो लाशें देखी हैं।

एलन ने बताया, "एक युवा महिला का सिर खून से लथपथ था। उसके हाथ में एक पर्चा भी था और वो पर्यटक लग रही थीं।"

आंतरिक मामलों की मंत्री जोएल मिलक्वेट का कहना है कि सभी तथ्य यहूदी विरोधी हमले की ओर इशारा कर रहे हैं।

बेल्जियम में क़रीब 42,000 यहूदी हैं जिनमें से क़रीब आधे राजधानी ब्रसेल्स में रहते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें