फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इस होटल में इंसान नहीं 'डायनासोर' कर रहे गेस्ट का वेलकम

Sat, 01 Sep 2018 05:46 PM IST
एजेंसी, टोक्यो 
विज्ञापन
1 of 6
पूर्वी टोक्यो के एक होटल में इंसानों की बजाए रोबोट डायनासोर लोगों का स्वागत कर रहे हैं। हेन ना के नाम से मशहूर एक होटल में गेस्ट का स्वागत  बेहद ही अद्भुत तरीके से किया जा रहा है। यहां आने वाले गेस्ट जब तक रिस्पेशन तक जाकर स्वयं कुछ नहीं पूछते, तब तक डायनासोर एकदम चुपचाप और शांत रहते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दरअसल होटल में आने वाले लोगों के बारे में रिस्पेशन पर मौजूद सेंसर से उनकी गति का पता लगाते हैं और बोलते हैं ‘स्वागत है।’ माना जा रहा है कि यह जापान में मौजूद ये पहला ऐसा होटल है जो डायनासोर रोबोट द्वारा चलता है।
विज्ञापन

बहुभाषी हैं रोबो-डायनासोर

3 of 6
रिस्पेशन पर मौजूद रोबो-डायनासोर की एक जोड़ी है जो जुरासिक पार्क के डायनासोर की तरह दिखती है। इसके साथ ही यह रोबो-डायनासोर गेस्ट को उसकी सहूलियत के अनुसार भाषा चुनने का भी विकल्प देता है। रोबो-डायनासोर एक टैबलेट सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं। इसके माध्यम से वे लोगों से वह लोगों से जापानी, अंग्रेजी, चीनी या कोरियाई व अन्य कई भाषाओं में बातचीत करते हैं। 

छोटा शरीर, लंबे हाथ

4 of 6
यहां मौजूद रोबोट-डायनासोर बड़े ही विचित्र रूप के हैं। इनके शरीर का आकार बेहद गठीला है, जबकि इनके हाथ लंबे हैं। हेन ना होटल माईहामा टोक्यो बे के प्रबंधक युकियो नागाई का कहना है कि कुछ ग्राहकों को यह किसी रहस्यमयी नजारे से कम नहीं लगता है।  
विज्ञापन

5 of 6
उन्होंने कहा कि वास्तव में कभी-कभी हम यह समझने में असमर्थ रहते हैं कि लोगों को समय हमारी जरूरत होती है, लेकिन रोबो-डायनासोर इस काम को भली-भांति कर देते हैं। यहां के प्रत्येक कमरे में एक मिनी रोबोट उपलब्ध रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गेस्ट के एक इशारे पर टीवी का चैनल बदलने से लेकर सब काम करने में मदद करता है। यहां तक कि इस होटल में मौजूद लॉबी तैरने वाली मछलियां भी बैटरी से तैरती हैं, ऐसा करते हुए उनके शरीर में से बिजली चमकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें