एक्शन फिल्मों के मशहूर फिल्म स्टार जैकी चैन के बेटे जेसी चैन को चीन में ड्रग्स मामले में छह माह की जेल हुई है। 32 साल के जेसी चैन को चीन की एक अदालत ने 'नशा करने वालों को आसरा देने' का दोषी पाया है।
पुलिस ने अगस्त में जेसी चैन के घर छापा मार 100 ग्राम मैरिजुआना बरामद किया था। जैकी चैन ने बेटे को सजा होने पर कहा है कि वो 'दुख' और 'शर्मिंदगी' महसूस कर रहे हैं।
सख्त सरकार
चीन में कई दिनों से नशे के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। जिसमें देश की कई नामचीन हस्तियां गिरफ्तार हुई हैं। जून 2014 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पुलिस को आदेश दिया था कि वह नशीले पदार्थों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाए। जानकारी के मुताबिक जेसी चैन पर 2000 चीनी युआन का जुर्माना भी लगाया गया है।