त्योहारों का आरंभ और खुशियों की शुरुआत सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों में भी हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी त्योहारों की तैयारियां शुरू हो गयीं हैं। इटली में खासतौर पर 'द फीस्ट ऑफ एपिफेनी' पर्व मनाया जाता है।
इस त्योहार का इंतेजार इटली के लोगों को ही नहीं बल्कि पर्यटकों को भी होता है। इस फेस्टिवल में इटली की सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिलती है। इस दिन इटली में छुट्टी रहती है। अरबेनिया में तो यह सेलिब्रेशन 2 जनवरी से शुरू हो जाता है।
वहीं वेनिस में इस दिन विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होती हैं। वैटिकन सिटी में लोग अलग अलग परिधानों को पहनकर सड़कों पर जुलूस निकालते है। इसमें बेनाफा जो कि महिला सांता क्लॉज होती है, जो लोगों को उपहार देती है। ऐसा माना जाता है कि इटली में ये बूढ़ी महिला बच्चों के लिए गिफ्ट लेकर आती है।
कैसे हुई शुरुआत
क्रिसमस के 12 दिन बाद 6 जनवरी को एपीफेनी पर्व इटली में मनाया जाता है। अपने मजबूत धार्मिक मूल्यों और स्थानीय परंपरा को साथ जोड़कर यह पर्व मनाया जाता है। एपीफेनी पर्व को मैगी की आराधना से भी जोड़ा जाता है जो क्रिसमस के 12 दिन बाद छोटे यीशु के लिए उपहार लेकर बेथलेम आये थे।