फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा: नेतन्याहू

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू ने कहा है कि इसराइली नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक गजा में अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा है कि हमास को इसराइल पर हमलों की 'भारी क़ीमत' चुकानी होगी।
विज्ञापन


इससे पहले, इसराइली सेना ने कहा कि ग़ज़ा में फ़लस्तीनी चरमपंथियों की बनाई सुरंगों को नष्ट करने का उसका मिशन लगभग पूरा हो गया है।

इधर दक्षिणी ग़ज़ा के रफ़ा इलाक़े में इसराइली बलों की बमबारी जारी है। जबकि जवाबी हमले में फ़लस्तीनी चरमपंथियों ने भी इसराइल पर रॉकेट दाग़े हैं।

क़रीब तीन सप्ताह से चल रहे संघर्ष के बीच, संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि ग़ज़ा में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह ध्वस्त होने के कगार पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

बंधक सैनिक की मौत

इसराइली सेना ने कहा है कि शुक्रवार को ग़ज़ा में ग़ायब हुए सैनिक की मौत हो गई है। कथित रूप से हादर गोल्डिन नाम के इसराइली सैनिक को संघर्ष के दौरान ही लड़ाकों ने बंधक बना लिया था।

हलांकि हमास ने इससे इनकार किया था और कहा था कि सैनिक इसराइली हवाई हमले ही मारा गया था। बीबीसी संवाददाता बेथनी बेल ने कहा कि समझा जाता है कि इसराइली सेना ने डीएन टेस्ट के बाद सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की।

गजा में अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार से अब तक हमलों में 200 फ़लस्तीनी मारे जा चुके हैं। गजा में दोनों पक्षों के बीच हालिया संघर्ष में कुल 1700 फ़लस्तीनी मारे गए हैं जिनमें से अधिकतर नागरिक हैं।

वहीं हमास के हमलों में 65 इसराइली मारे गए हैं जिनमें दो नागरिक शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें