फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिलीस्तीनियों से तनाव के बाद इज़राइल ने बढ़ाई सेना

विज्ञापन
विज्ञापन
फिलीस्तीनियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच इसराइल ने कहा है कि वो गाजा पट्टी से लगी अपनी सीमा पर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात कर रहा है।
विज्ञापन


पश्चिमी तट में तीन इसराइली युवकों की हत्या के बाद येरुशलम में एक फिलीस्तीनी किशोर की हत्या हुई थी। इसराइल का कहना है कि गाजा से फिलीस्तीनी चरमपंथियों की ओर से हो रहे रॉकेट हमलों के जवाब में ये फैसला लिया गया है।

इसराइली सेना का कहना था कि ये कदम, तनाव बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए लिया गया है। इससे पहले गुरुवार को इसराइल ने गाजा में हवाई हमले किए जिसमें 10 फिलीस्तीनी घायल हुए।
विज्ञापन

रॉकेट हमलों से दो मकान क्षतिग्रस्त

दक्षिणी इसराइली शहर स्देरोट में फलस्तीनी रॉकेट हमलों से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए।

इसराइली हवाई हमलों से पहले बीती रात गाजा से लगातार रॉकेट हमलों में दक्षिणी इसराइली शहर स्देरोट में दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस बीच पूर्व येरुशलम में फिलीस्तीनियों ने लगातार दूसरे दिन मोहम्मद अबू खदैर के अपहरण और हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया।

नकाबपोश फिलीस्तीनियों ने इसराइली पुलिस पर पत्थर और बम फेंके और सड़कों पर जलते हुए टायर फेंके।
विज्ञापन

पूर्व यरुशलम में फिलीस्तीनी विरोध प्रदर्शन

अबू खदैर की हत्या के बाद पूर्व यरुशलम में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। अबू खदैर का परिवार उसका शव मिलने का इंतज़ार कर रहा है ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।

इसराइली पुलिस का कहना है कि अभी तक शव-परीक्षा या ऑटोप्सी पूरी नहीं हुई है। फिलीस्तीनियों का दावा है कि खदैर की हत्या तीन इसराइली युवकों की हत्या का बदला थी।

फिलीस्तीनीयों का आरोप है कि अबू खदैर की हत्या बदले की कार्रवाई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें