इसराइल और फिलीस्तीनी गुटों के बीच रॉकेट और हवाई हमलों का सिलसिला फिर शुरू हो गया है।
ग़ाज़ा पर इसराइली हवाई हमलों में नौ फ़िलीस्तीनी चरमपंथी मारे गए हैं। चरमपंथी संगठन हमास ने अपने छह लड़ाकों के रफ़ा के पास मारे जाने की पुष्टि भी की है।
इससे पहले एक अन्य इसराइली हमले में तीन फ़लस्तीनी लड़ाके मारे गए। इसराइली सेना के मुताबिक़ वायु हमले फ़िलीस्तीनी इलाकों से हो रहे रॉकेट हमलों के जवाब में किए जा रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों एक फ़िलीस्तीनी किशोर मोहम्मद अबू ख़दैर की हत्या के बाद से दोनों पक्षों के बीच ख़ासा तनाव है।
रविवार को इसराइली पुलिस ने कहा था कि ख़दैर की हत्या के मामले में छह यहूदी संदिग्धों को गिरफ़्तार किया गया है।