अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सैनिकों की एक बस पर आत्मघाती हमले में पांच लोगों की मौत हो गई है।
अधिकारियों के मुताबिक बुधवार सुबह काबुल विश्वविद्यालय के पास धमाके में कुछ लोग घायल भी हुए हैं।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता सेदिक सिद्दीकी ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया, "एक आत्मघाती हमलावर ने अफगान राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एएनए) की बस को निशाना बनाया। इसमें एएनए के पांच अफसरों की मौत हो गई।"
उन्होंने आगे कहा, "यह एएनए के एयरफोर्स की गाडी थी। इसमें चार सैनिक और पांच आम नागरिक भी जख्मी हो गए।"
प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल कबीर ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया, "मैंने बडे धमाके की आवाज सुनी। इसके बाद इलाके में धुआं और धूल का गुबार फैल गया।"
पिछले महीने राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी अब्दुल्लाह अब्दुल्लाह के काफिले पर हमला हुआ था। इसमें वह सुरक्षित बच गए थे, लेकिन छह लोगों की मौत हुई थी।