फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोबानी शहर में सैकड़ों लोग फसे: यूएन

विज्ञापन
विज्ञापन
सीरिया और तुर्की की सीमा पर स्थित शहर कोबानी में इस्लामिक स्टेट के चरमपंथियों और कुर्द लड़ाकों के बीच जारी संघर्ष में 700 से अधिक नागरिक फंसे हुए हैं।
विज्ञापन


सीरिया में मौजूद संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत स्टीफन डे मिस्तूरा ने ये जानकारी दी है।

रिपोर्ट के मुताबिक इस्लामिक स्टेट ने शहर के कुर्द मुख्यालय पर कब्जा कर लिया है। हालांकि सीरियाई कुर्द अधिकारियों ने इससे इंकार किया है।

कोबानी में पिछले तीन हफ्तों से इस्लामिक स्टेट चरमपंथियों और कुर्द लड़ाकों के बीच भीषण संघर्ष चल रहा है।

इस संघर्ष के कारण हजारों की तादाद में सीरियाई नागरिक, विशेषकर कुर्द, पड़ोसी देश तुर्की की ओर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

नेस्तनाबूत शहर

स्टीफन डे मिस्तूरा के अनुसार आईएस लड़ाकों ने कोबानी को लगभग नेस्तनाबूद कर दिया है। उन्होंने शहर से निकलने वाले सभी रास्तों, सिवाय एक संकरी गली के, को बंद कर रखा है।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक सैकड़ों नागरिक, जिनमें अधिकतर बूढ़े हैं, सिटी सेंटर में और 10 से 13 हजार की संख्या में नागरिक आस पास मौजूद हैं।

कोबानी पर नियंत्रण का सामरिक रूप से काफी महत्व है। इससे इस्लामिक स्टेट के जेहादियों का सीरिया-तुर्की सीमा के एक बड़े हिस्से पर पूरी तरह से क़ब्ज़ा हो जाएगा।

तुर्की के कुर्द अल्पसंख्यक लंबे समय से गृहयुद्ध से जूझ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें