फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर फंडिंग: IS ने स्पेन में आतंकी हमले के लिए ब्रिटिश कंपनियों का किया इस्तेमाल

Mon, 21 Aug 2017 01:36 AM IST
एजेंसी, लंदन
विज्ञापन
isis
विज्ञापन
खतरनाक आतंकी संगठन आईएस ने यूरोप में कई स्थानों पर आतंकी वारदातों की फंडिंग के लिए ब्रिटेन के वेल्स से संचालित होने वाली कंपनियों के नेटवर्क का इस्तेमाल किया। इन हमलों में स्पेन का आतंकी हमला भी शामिल है।
विज्ञापन


17 अगस्त को बार्सिलोना के हमले में पर्यटकों से भरे एक मशहूर लास रैंबलास एवेन्यू में वैन दौड़ाकर 13 लोगों को कुचल दिया गया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके मात्र आठ घंटे बाद हमलावरों ने एक बार फिर स्पेन के कैब्रिल्स में भीड़ में कार को घुसा दिया जिसमें छह नागरिकों के अलावा एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

बाद में एक नागरिक की मौत हो गई। अमेरिकी खुफिया एजेंसी एफबीआई के दस्तावेजों के अनुसार, स्पेन में पहुंचे सर्विलांस उपकरण ब्रिटेन के रास्ते आने वाले ड्रोन हथियारों से जुड़े हैं। वहीं, अन्य हथियार वेल्स के कार्डिफ के रास्ते आए थे। इसमें ‘बग स्वीप यूनिट’ और रॉकेट लांच करने के लिए एक सॉफ्टवेयर भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें