इराक में फंसी 46 भारतीय नर्सें रिहाई के बाद शनिवार सुबह भारत पहुंच रही हैं। केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने बीबीसी से बातचीत में इस ख़बर की पुष्टि की है।
चांडी ने बताया, "वे सभी सुरक्षित हैं और कल सुबह तक (शनिवार सुबह) भारत पहुंच जाएंगी। विदेश मंत्रालय और केरल सरकार उन्हें भारत लाने की कोशिश कर रहे हैं और सभी तरफ से सकारात्मक संकेत हैं।"
उनका कहना था, "हम विस्तृत जानकारी दो घंटे बाद ही दे पाएंगे। फिलहाल यही कहा जा सकता है कि उनकी रिहाई की ख़बर जल्द ही आएगी और वे पास के एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी।"