फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस का दावा, ड्रोन हमले में मारा गया 'जिहादी जॉन'

विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) ने पहली बार अपने किसी आतंकी की मौत की पुष्टि की है। आईएस ने अपने ऑनलाइन पत्रिका में दावा किया है कि आतंक का पर्याय बन चुके 'जिहादी जॉन' की ड्रोन हमले में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


आईएस ने अपनी ऑनलाइन पत्रिका दबिक में जिहादी जॉन की मौत की खबर प्रकाशित की है। जॉन का असील नाम मोहम्मद एमवाजी था। पिछले साल नवंबर के महीने में ही अमेरिका ने जिहादी जॉन को मार गिराने का दावा किया था।

अमेरिका के मुताबिक रक्का में हुए ड्रोन हमले में जॉन की मौत हो गई थी। करीब दो महीने बाद आईएस के इस दावे से जिहादी जॉन के मौत की पुष्टि हो गई है।
विज्ञापन

पत्रिका ने की जॉन की तारीफ

गौरतलब है कि जिहादी जॉन को पहली बार कई लोगों का सिर कलम करने वाले वीडियो में देखा गया था। इस वीडियो में ब्रिटेन के डेविड हेन्स और टैक्सी ड्राइवर एलेन हेनिंग शामिल थे।

पत्रिका के मुताबिक 12 नवंबर को रक्का में जॉन की कार को निशाना बनाकर ड्रोन हमला किया गया था। इस हमले में कार पूरी तरह से नष्ट हो गई और जॉन की भी मौत हो गई। पत्रिका ने जॉन के सफर की दास्तां छापते हुए उसकी तारीफ की है।

लंदन में पले-बढ़े कंप्यूटर प्रोग्रामिंग ग्रेजुएट एमवाजी के रूप में जिहादी जॉन की पहचान फरवरी 2015 में हुई। इसके बाद से ही जिहादी जॉन अमेरिकी और ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों के निशाने पर था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें