फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बिना चीरफाड़ के हो सकेगी शरीर के आंतरिक भाग की जांच

Fri, 26 Jan 2018 07:04 AM IST
एजेंसी, अमर उजाला, टोरंटो
विज्ञापन
Alberta university, Canada
विज्ञापन

वैज्ञानिकों ने एक नई प्रणाली विकसित की है, जिसकी मदद से डॉक्टरों को मरीजों के सिर व शरीर के अन्य आंतरिक भाग को देखने व जांचने के लिए किसी भी प्रकार की चीरफाड़ की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वैज्ञानिकों द्वारा बनाई गई इस नई प्रणाली को ‘प्रोजेक्टडीआर’ का नाम दिया गया है। इस प्रणाली की मदद से सीटी स्कैन की तरह ही शरीर के आंतरिक भाग व मरीजों द्वारा की जाने वाली गतिविधियों को भी स्पष्ट व आसान रूप से देखा जा सकता है।

विज्ञापन


कनाडा में अल्बर्टा यूनिवर्सिटी के इयान वाट्स ने कहा कि हम एक ऐसी प्रणाली बनाना चाहते थे जिससे कि बिना चीरफाड़ किए शरीर की आंतरिक रचना को देखा जा सके व उसकी जांच की जा सके। 

क्योंकि कई बार अन्य उपकरणों के इस्तेमाल के बाद भी शरीर के अंदर के बारीक भाग को देख पाना नामुमकिन होता है। लेकिन इसकी मदद से शरीर के आंतरिक भाग को गतिशील अवस्था में भी संवर्धित करके देखा जा सकता है। इसमें मोशन-ट्रैकिंग सिस्टम भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें