फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशियाई 'रेन्बो विलेज' ने इंटरनेट पर मचाई धूम, इंद्रधनुष जैसा दिखता गांव

Thu, 01 Jun 2017 12:21 PM IST
amarujala.com-Presented by- आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों इंडोनेशिया के एक गांव ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। 'रेन्बो विलेज' ( इंद्रधनुष गांव ) नाम का यह गांव पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र भी बना हुआ है। एक नदी से ऊपर पहाड़ों में बसे रेन्बो विलेज में करीब 200 साधरण घर हैं। इस गांव के सभी लोग पूर्ण रुप से इंडोनेशियाई और कम आय वाले लोग हैं। यहां रहने वाले वोनोसरी समुदाय के लोगों ने स्थानीय सरकार और कई कंपनियों के साथ मिलकर इस गांव की रूपरेखा ही बदल दी है।
विज्ञापन


सभी के सहयोग से इस गांव को इंद्रधनुष के रंगों में रंगा गया है। पुरे गांव के सभी घरों को दोबारा पेंट किया गया। इस गांव को पुरी रूपरेखा बदने और नदी की सफाई करने में करीब 200,000 अमरीकी डॉलर खर्च किये गये हैं। 


स्थानीय मेयर ने जावा द्वीप पर सजाए इस गांव को अप्रैल के मध्य में जनता के लिए खोला और इसके बाद यहां के समुदाय और जगह को  'रेन्बो विलेज' ("इंद्रधनुष गांव") के नाम से जाना जाने लगा। इस गांव की कई इमारतों पर आपको कई तरह की कला और तस्वीरें देखने को मिल सकती है। यह जगह विदेशी पर्यटक और घरेलू लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी गई है। दूर-दूर से लोग यहां आते है। यहां पर ली गई फोटो पुरे इंस्टाग्राम और फेसबुक पर फैसल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें