फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय को लात-घूंसों से पीटा, हमलावर ने कहा- तुम इसी लायक हो

Mon, 22 May 2017 06:04 PM IST
amarujala.com-Presented by- मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में एक और भारतीय उस समय नस्लीय हिंसा का शिकार हुआ जब एक 25 वर्षीय टैक्सी ड्राइवर पर दो यात्रियों ने हमला कर दिया। हमलावरों में एक महिला भी थी जिसने अपशब्द और नस्लीय टिप्पणी भी की।
विज्ञापन


यह हमला शुक्रवार को तस्‍मानिया के सैंडी बे में हुआ। ड्राइवर को बुरी तरह से पीटा गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

ड्राइवर ने बताया कि शुक्रवार रात को 10.30 बजे के करीब उसने एक कपल को गाड़ी में बैठाया और मैक-डोनाल्डस ड्राइव-थ्रू लेकर जाने लगा। महिला पैसेंजर बीच रास्ते में गाड़ी का दरवाजा खोलने लगी। जिसके बाद ड्राइवर ने उसे ऐसा न करने को कहा और एक्सीडेंट होने की चेतावनी दी। इतना बोलते ही महिला को गुस्सा आ गया और वह अपशब्द और नस्लीय टिप्पणी करने लगी।

जिसके बाद महिला के साथ मौजूद पुरुष यात्री ने मुझे मुक्का मार नीचे गिरा दिया। हमलावार लगातार नस्लीय टिप्पणी करते हुए कह रहा था कि... यू ब्लडी इंडियन....। तुम्हारे साथ ऐसा ही होना चाहिए, तुम इसी लायक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें