फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंबोडिया के शिव मंदिर का जीर्णोद्धार करेगा भारत, दोनों देशों के बीच हुए दो समझौते

Thu, 30 Aug 2018 02:51 AM IST
एजेंसी, नामपेन्ह
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कंबोडियाई विदेश मंत्री प्राक सोकोन से मुलाकात कर द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान दोनों देशों ने आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए दो समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

विज्ञापन


विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों की चार दिवसीय यात्रा के अंतिम चरण में मंगलवार को कंबोडिया पहुंची थीं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर जानकारी दी कि सोकोन ने गर्मजोशी से स्वराज का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्रालय में हुई प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता के दौरान दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय, बहुपक्षीय और महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। स्वराज आज कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन और सीनेट (देश की संसद) के अध्यक्ष से चुम से भी मिलेंगी।

दोनों देशों ने जिन दो समझौतों पर हस्ताक्षर किया उनमें से एक कंबोडिया के प्रीहा विहार में स्थित भगवान शिव के मंदिर की विश्व विरासत स्थल की बहाली और संरक्षण को लेकर है। वहीं दूसरा समझौता भारत के विदेश सेवा संस्थान (एफएसआई) और कंबोडिया कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय संबंध के राष्ट्रीय संस्थान (एनआईडीआईआर) को लेकर है।
विज्ञापन


कंबोडिया और वियतनाम जैसे दो महत्वपूर्ण आसियान देशों के स्वराज के इस दौरे को दक्षिणपूर्वी एशियाई क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर संतुलन बनाने की भारत की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें