फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: भगवान गणेश के विवादित विज्ञापन पर हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन

Mon, 25 Sep 2017 02:42 PM IST
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
विज्ञापन
Ganesha
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया में भगवान गणेश के ऊपर बनाये गये विवादित विज्ञापन पर हिंदुओं ने विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन तब सामने आया जब ऑस्ट्रेलिया एडवरटाइजिंग वॉचडॉग ने हिंदू समुदाय की विज्ञापन संबंधी शिकायत को निरस्त कर दिया। हिंदुओं ने ऑस्ट्रेलिया में बड़े स्तर पर रैली निकाली। जिसमें सिडनी,मेलबर्न और ब्रिसबेन जैसे शहर शामिल हैं।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन हिंदू काउंसिल ऑफ ऑस्ट्रेलिया और अन्य हिंदू संगठनों द्वारा किया गया। भाजपा के प्रवासी मित्र कुशाग्र भटनागर ने बताया कि भगवान गणेश के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए ये प्रदर्शन किया गया। भगवान गणेश शाकाहारी हैं और हमें उनको लड्डू अर्पित करना चाहिए, न कि मेमने का मांस । 

पढ़ें: ऑस्ट्रेलियाई विज्ञापन में भगवान गणेश का अपमान, यीशु और बुद्ध को भी नहीं छोड़ा 

प्रदर्शनकारियों ने फेडरेशन स्कवायर में लोगों को लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि हिंदू देवताओं का अपमान बंद होना चाहिये। इंडियन फॉरम ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष निहाल अगार ने कहा कि भगवान गणेश के ऊपर विवादित विज्ञापन बनाकर हमारी भावनाओं को ठेस पहुंचायी गयी है। इसलिये अपना गुस्सा जाहिर करने के लिए हमने सड़कों पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


इस महीने की शुरुआत में  कैनबेरा में भारत के हाई कमिश्नर ने ऑस्ट्रेलिया सरकार को विज्ञापन हटाने संबंधी एक शिकायत दर्ज करवाई थी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई एडवरटाइजिंग स्टेंडर्ड ब्यूरो ने कहा कि कई हिंदू शाकाहारी हैं लेकिन शाकाहारी होना विश्वास कायम करने के लिए जरूरी नियम नहीं है।

पढ़ें: भारत की इस जगह पर आज भी होती है भगवान गणेश के 'असली स‌िर' की पूजा, जान‌िए चौंकाने वाला रहस्य 

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश का चित्रण केवल हिंदू धर्म के लिए विश्वास का प्रतीक था और उनका समावेश केवल कई तरह के भोजनों का साथ में आनंद लेने के लिए किया गया था। आपको बता दें कि भगवान गणेश के इस विज्ञापन पर विवाद इसलिए हुआ था क्योंकि उन्हें और बाकी के देवताओं को मेमने का मांस खाते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें