फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

म्यांमार: 28 हिंदुओं की कब्र मिली, रोहिंग्या मुस्लिमों पर हत्या का आरोप

Mon, 25 Sep 2017 07:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: विकास कुमार
विज्ञापन
म्यांमार आर्मी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
म्यांमार की सेना ने रविवार को बताया कि उन्हें रोहिंग्या आतंकियों द्वारा मारे गए 28 हिंदुओं की सामूहिक कब्र मिली है। 
विज्ञापन


बीते 25 अगस्त को रखाइन प्रांत में रोहिंग्या आतंकियों ने पुलिस चौकियों को निशाना बनाया था। इसके अलावा यहां एक सांप्रदायिक हिंसा को अंजाम दिया गया था। इसके बाद म्यांमार की सेना ने इन पर कार्रवाई की। 

कार्रवाई के बाद इन आतंकियों को इस पूरे इलाके से खदेड़ दिया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को इस इलाके में 28 मृत शरीरों को खोदकर बाहर निकाला जिसके बाद इस बात की जानकारी मिली है कि ये सभी हिंदुओं के पार्थिव शरीर हैं। 
विज्ञापन

  Grave of 28 Hindus killed by Rohingya militants found: Reports AFP quoting Myanmar army — ANI (@ANI) September 24, 2017

सेना के मुताबिक इस इलाके में 30 हजार हिंदू और बुद्धिस्ट रहते हैं और इन सभी को यहां के रोहिंग्या आंतकवादी डराते हैं। सेना के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जो लाशें मिली हैं, उनमें 20 महिलाएं, 8 पुरुष की हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि कई रोहिंग्या मुसलमानों से सभी अधिकार छीन लिए जाने के बाद म्यांमार में उनके साथ अत्याचार होने के ज्यादा मामले सामने आने लगे और उन पर कई पाबंधियां लगा दी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें