फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएस के पास कैसे पहुँचे अमेरिकी हथियार?

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी रक्षा विभाग उस वीडियो की जांच कर रहा है जिसमें अमेरिकी हथियारों को इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों के कब्जे में दिखाया गया है। अमेरिका ने बीते सोमवार इस्लामिक स्टेट से लड़ रहे कुर्द लड़ाकों के लिए छोटे हथियार और अन्य गोला बारूद के 27 बंडल कोबानी में गिराए थे।
विज्ञापन


लेकिन ऐसा लग रहा है कि इनमें से कुछ हथियार इस्लामिक स्टेट के हाथों में पहुँच गए हैं। हालांकि अमेरिकी सेना की ओर से कहा गया था कि एक बंडल सही जगह नहीं गिरा था और उसे नष्ट कर दिया गया था। बयान के मुताबिक बाक़ी सब हथियार सुरक्षित कुर्द सैनिकों के हाथों में पहुंच गए थे।

इंटरनेट पर जारी एक वीडियो में कुर्द लड़ाकों के लिए गिराए गए अमरीकी हथियार इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों के क़ब्ज़े में दिख रहे हैं।

ज़ोरदार हमले
कोबानी में फिर से ज़बरदस्त हमले हो रहे हैं। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता का कहना है कि कोबानी के ज़्यादातर हिस्से कुर्दों के नियंत्रण में हैं लेकिन इस्लामिक स्टेट के लड़ाके अभी भी ख़तरा बने हुए हैं। सोमवार को इस्लामिक स्टेट ने कोबानी पर चारों ओर से ज़ोरदार हमले किए।
विज्ञापन


हालांकि पेंटागन के प्रवक्ता के मुताबिक अमरीकी वायुसेना और कुर्दों के संयुक्त अभियान की वजह से इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों की स्थिति कमजोर हुई है। ब्रिटेन स्थित सीरियाई ऑब्जरवेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के मुताबिक मंगलवार को हुए संघर्ष में इस्लामिक स्टेट के 30 चरमपंथी और 11 कुर्द लड़ाके मारे गए हैं।
विज्ञापन


तुर्की की सीमा पर बसा कोबानी शहर पिछले कई हफ़्तों से संघर्ष का केंद्र बना हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें